छुट्टी न मिलने से तड़पकर महिला सिपाही की मौत: बस्ती में खाकी पर उठे गंभीर सवाल! 🚨💔 यूपी के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली और व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस महकमे में तैनात महिला सिपाही केसरी वर्मा की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद केसरी ने इलाज के लिए पुलिस ऑफिस (CRK) से छुट्टी की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। लाचारी और दर्द के बीच ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। केसरी के पति भी पुलिस में ही सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। खाकी के इस संवेदनहीन रवैये पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं... ⚠️🙏 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया #basti #UPPolice #kesariverma #policedepartment #viralvideoシ