हाटा बाजार में एनएच-24 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, केबिन में फंसे चालक को युवाओं और पुलिस ने बचाया
गोरखपुर। हाटा बाजार स्थित एनएच-24 पर शुक्रवार रात करीब 10:20 बजे विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के केबिन में फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने घायल चालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।