पाली: हर घूंट में जहर: कोरबा के पाली ब्लॉक के गांव महुआपानी में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से कई वर्षों से बीमार हो रहे लोग
Pali, Korba | May 19, 2026 पानी को जीवन का आधार कहा जाता है लेकिन जिले के पाली विकासखंड के महुआपानी गांव में यही पानी अब लोगों के लिए बीमारी का कारण बन गया है। कोरबा मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बसे इस गांव के ग्रामीण पिछले दो दशकों से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।