मुरादाबाद: पाकबड़ा में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर में एक ही गांव के प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस ऑनर किलिंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के विलाप के बीच गांव में पीएसी तैनात है। बुधवार 8:30 बजे जानकारी दी गई है।