चानन: मननपुर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति तुरंत शुरू करने का ज़िला पदाधिकारी ने दिया निर्देश
DM शैलेंद्र कुमार ने चानन प्रखंड में मननपुर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना अंतर्गत जलापूर्ति अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिए हैं. शनिवार अपराह्न 1:06 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 मई2026 को निरीक्षण में पाया गया कि तकनीकी कमियों की वजह से जलापूर्ति व्यवस्था आज भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सका है.