बीरपुर: मध्य विद्यालय फजिलपुर में 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन, बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित, दिखा उत्साह
ओपेरा आर्ट सोसाइटी बेगूसराय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण “थिएटर थेरेपी वर्कशॉप” का समापन शनिवार को दोपहर करीब दो बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जीने की कला का विकास करना तथा उनके पारिवारिक, सामाजिक और व्यक्तिगत व्यक्तित्व को सशक्त बनाना रहा।