मुज़फ्फरनगर: खालापार थाने के सामने डेयरी कर्मचारी की पिटाई, देर से पहुंचने पर संचालक भड़का, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के खालापार थाने के सामने स्थित दूध की डेयरी पर कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी के देर से काम पर पहुंचने को लेकर डेयरी संचालक नाराज हो गया। कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मचा है। हालांकि घटना की तारीख और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।