ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत आरोपी रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल अहीर निवासी चकतिया की 1.2081 हेक्टेयर भूमि और होटल पर कार्रवाई की गई।