शाजापुर: पीलिया खाल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
शाजापुर पीलिया खाल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, रविवार को दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रधान आरक्षक भगवान दास बैरागी ने बताया कि शनिवार रात को मोटरसाइकिल सवार संतोष पिता पर्वत निवासी लखमन खेड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।