नबीनगर: बड़ेंम सोन नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया संपर्क नंबर
नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र में सोन नदी से बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बड़ेम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बरामद महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला के हाथों में हरे रंग की चूड़ियां हैं।