नरहट: छठ पर्व को लेकर सज-धजकर तैयार हुआ झिकरुआ सूर्यनारायण मंदिर, नहाय-खाय के लिए अग्निशामक विभाग ने किया निरीक्षण
Narhat, Nawada | Nov 12, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड के प्रसिद्ध झिकरुआ सूर्यनारायण मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। छठ पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।