कतरीसराय: कतरीसराय थाना क्षेत्र में आग लगने से खलिहान में रखा धान जलकर राख
दरवेशपुरा गांव निवासी अनिल यादव के खलिहान में रखे धान से भरे पुंज में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा पुंज जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना को अवगत कराया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने थाना गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा