Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

#आयुष्मान_कार्ड बनवाने की प्रक्रिया है बेहद आसान, वीडियो देखें और समझें यदि आप भी हैं #आयुष्मान_भारत_निरामयम्_मध्यप्रद

Gopadbanas, Sidhi | Dec 30, 2021

MORE NEWS

सीधी जिले अंतर्गत तरका के तालाब में दो मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत,

वीडियो जारी कर सरपंच ने क्या कहा आओ भी सुनिए,

तीन पीडिया टोला के ‘तालाब तलारी’ में देखे गए दो बड़े मगरमच्छ, तत्काल रेस्क्यू की मांग

 तलाश न्यूज सीधी 

ग्राम पंचायत तरका के तीन पीडिया टोला स्थित ‘तालाब तलारी’ में पिछले कुछ दिनों से दो बड़े मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब आबादी क्षेत्र से घिरा हुआ है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। महिलाएं कपड़े धोने के लिए तालाब पहुंचती हैं, वहीं मवेशी भी पानी पीने के लिए इसी जलस्रोत का उपयोग करते हैं।

मगरमच्छों की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत तरका के सरपंच प्रतिनिधि वंश बहादुर प्रजापति ने जिला कलेक्टर एवं प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), सीधी को शिकायत पत्र भेजकर तत्काल वन्यजीव रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है।

वन विभाग को सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

शिकायत पत्र में सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी से लगे तालाब में मगरमच्छों की मौजूदगी गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।

सोन घड़ियाल अभयारण्य की रेस्क्यू टीम भेजने की मांग

सरपंच प्रतिनिधि ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सोन घड़ियाल अभयारण्य की वन्यजीव रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

ग्रामीणों में भय का माहौल

तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। प्रशासन से ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई कर संभावित खतरे को टालने की मांग की है।

शिकायतकर्ता: वंश बहादुर प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत तरका, तीन पीडिया टोला, विधानसभा क्षेत्र सिहावल, जिला सीधी।
दिनांक: 12 अगस्त 2026

सीधी जिले अंतर्गत तरका के तालाब में दो मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, वीडियो जारी कर सरपंच ने क्या कहा आओ भी सुनिए, तीन पीडिया टोला के ‘तालाब तलारी’ में देखे गए दो बड़े मगरमच्छ, तत्काल रेस्क्यू की मांग तलाश न्यूज सीधी ग्राम पंचायत तरका के तीन पीडिया टोला स्थित ‘तालाब तलारी’ में पिछले कुछ दिनों से दो बड़े मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब आबादी क्षेत्र से घिरा हुआ है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। महिलाएं कपड़े धोने के लिए तालाब पहुंचती हैं, वहीं मवेशी भी पानी पीने के लिए इसी जलस्रोत का उपयोग करते हैं। मगरमच्छों की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत तरका के सरपंच प्रतिनिधि वंश बहादुर प्रजापति ने जिला कलेक्टर एवं प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), सीधी को शिकायत पत्र भेजकर तत्काल वन्यजीव रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है। वन विभाग को सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप शिकायत पत्र में सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी से लगे तालाब में मगरमच्छों की मौजूदगी गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। सोन घड़ियाल अभयारण्य की रेस्क्यू टीम भेजने की मांग सरपंच प्रतिनिधि ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सोन घड़ियाल अभयारण्य की वन्यजीव रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। ग्रामीणों में भय का माहौल तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। प्रशासन से ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई कर संभावित खतरे को टालने की मांग की है। शिकायतकर्ता: वंश बहादुर प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत तरका, तीन पीडिया टोला, विधानसभा क्षेत्र सिहावल, जिला सीधी। दिनांक: 12 अगस्त 2026

Gopadbanas, Sidhi | Aug 12, 2026

बड़ी खबर | #सीधी जिले के सेमरिया में कपड़े की दुकान में भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक; व्यापारियों में भारी आक्रोश

सीधी/सेमरिया। सीधी जिले के सेमरिया स्थित रामगोपाल चौक, हनुमानगढ़ रोड पर अमृतलाल गुप्ता की “सार्थक ड्रेसेस” दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह जल गया।

घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। घटनास्थल से बोतल और माचिस मिलने के कारण आग लगने की घटना को लेकर आगजनी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। व्यापारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों का पता लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबर | #सीधी जिले के सेमरिया में कपड़े की दुकान में भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक; व्यापारियों में भारी आक्रोश सीधी/सेमरिया। सीधी जिले के सेमरिया स्थित रामगोपाल चौक, हनुमानगढ़ रोड पर अमृतलाल गुप्ता की “सार्थक ड्रेसेस” दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह जल गया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। घटनास्थल से बोतल और माचिस मिलने के कारण आग लगने की घटना को लेकर आगजनी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। व्यापारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों का पता लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Gopadbanas, Sidhi | Aug 12, 2026

NH-39 से आवारा पशुओं को गौशाला भेजने का आदेश भी हवा में, अजय सिंह राहुल ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्राइड इंडिया न्यूज़ 

सीधी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 सहित प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आदेश जारी किया गया था कि NH-39 पर विचरण कर रहे सभी आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाएगा, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यह आदेश भी हवा में उड़ता नजर आ रहा है। आज भी सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।

अजय सिंह राहुल ने कहा कि विधानसभा में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकार ने कई आश्वासन दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत में हालात जस के तस हैं। सीधी जिले में NH-39 से पशुओं को हटाकर गौशालाओं में भेजने के आदेश के बावजूद यदि सड़कों पर वही स्थिति बनी हुई है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों में पहरा दे रहे हैं। दूसरी ओर आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर बैठे पशु आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे जिले की जनता की जान भी खतरे में है।

अजय सिंह राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन का यही रवैया जारी रहा तथा आवारा पशुओं की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों और जिले की जनता के साथ सीधी से लेकर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से विधानसभा में दिए गए आश्वासनों और सीधी जिले में जारी आदेशों को जमीन पर लागू करने तथा NH-39 से सभी आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजने की मांग की है।

https://www.pridekadam.co.in/2026/08/85049/

NH-39 से आवारा पशुओं को गौशाला भेजने का आदेश भी हवा में, अजय सिंह राहुल ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 सहित प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आदेश जारी किया गया था कि NH-39 पर विचरण कर रहे सभी आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाएगा, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यह आदेश भी हवा में उड़ता नजर आ रहा है। आज भी सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। अजय सिंह राहुल ने कहा कि विधानसभा में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकार ने कई आश्वासन दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत में हालात जस के तस हैं। सीधी जिले में NH-39 से पशुओं को हटाकर गौशालाओं में भेजने के आदेश के बावजूद यदि सड़कों पर वही स्थिति बनी हुई है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों में पहरा दे रहे हैं। दूसरी ओर आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर बैठे पशु आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे जिले की जनता की जान भी खतरे में है। अजय सिंह राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन का यही रवैया जारी रहा तथा आवारा पशुओं की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों और जिले की जनता के साथ सीधी से लेकर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से विधानसभा में दिए गए आश्वासनों और सीधी जिले में जारी आदेशों को जमीन पर लागू करने तथा NH-39 से सभी आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजने की मांग की है। https://www.pridekadam.co.in/2026/08/85049/

Gopadbanas, Sidhi | Aug 11, 2026

Gopadbanas, Sidhi | Aug 10, 2026

#सीधी में बड़ा सड़क हादसा: हाइड्रा की ठोकर से पैदल जा रहे युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, टक्कर के बाद हाइड्रा चालक वाहन समेत फरार, घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,

प्राइड इंडिया न्यूज़  सीधी

#सीधी/#बहरी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र के #मायापुर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का दाहिना पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

 पीछे से मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, मायापुर निवासी संजय वर्मा सड़क किनारे अपनी साइड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय वर्मा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे

हादसे के बाद घायल संजय वर्मा को परिजन तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है और पैर में गंभीर चोट के चलते आगे के उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है।

 हादसे के बाद हाइड्रा चालक फरार

घायल के छोटे भाई ने बताया कि संजय अपनी साइड से पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने मौके पर रुककर घायल की मदद करने के बजाय हाइड्रा वाहन लेकर फरार होने का रास्ता अपनाया।

#पुलिस कर रही फरार वाहन की तलाश

घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा फरार हाइड्रा वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। वाहन की पहचान और चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट होगी।

तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल

घटना ने एक बार फिर सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार और पैदल राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

#सीधी में बड़ा सड़क हादसा: हाइड्रा की ठोकर से पैदल जा रहे युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, टक्कर के बाद हाइड्रा चालक वाहन समेत फरार, घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी #सीधी/#बहरी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र के #मायापुर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का दाहिना पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पीछे से मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार, मायापुर निवासी संजय वर्मा सड़क किनारे अपनी साइड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय वर्मा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे हादसे के बाद घायल संजय वर्मा को परिजन तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है और पैर में गंभीर चोट के चलते आगे के उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। हादसे के बाद हाइड्रा चालक फरार घायल के छोटे भाई ने बताया कि संजय अपनी साइड से पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने मौके पर रुककर घायल की मदद करने के बजाय हाइड्रा वाहन लेकर फरार होने का रास्ता अपनाया। #पुलिस कर रही फरार वाहन की तलाश घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा फरार हाइड्रा वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। वाहन की पहचान और चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट होगी। तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल घटना ने एक बार फिर सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार और पैदल राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Gopadbanas, Sidhi | Aug 10, 2026