हरसूद: नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के एल्डरमैन का संत बुखारदास बाबा मंदिर पर जोरदार स्वागत
Harsud, Khandwa | Jul 20, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद में एल्डरमैन के पद हेतु महंत अमीरदास बाबा, राजेंद्र विश्वकर्मा, नितेश कौशल एवं माखन मालवीय को मनोनीत किया गया है। सोमवार शाम 8:30 बजे के लगभग चारों एल्डरमैनों का भाजपा नगर मंडल हरसूद द्वारा संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा पर जोरदार स्वागत किया गया।