गुरुग्राम: नाबालिग से बलात्कार करने वाले को अदालत ने सुनाई 25 साल की कठोर कारावास की सजा
साल 2022 में नाबालिग से रेप करने के मामले में सुनवाई करते हुए एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज जैस्मिन शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे 25 साल कठोर कारावास की सजा भी सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने का भुगतान न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।