गुरुग्राम: रक्षाबंधन पर महिलाओं को नहीं मिली रोडवेज बसें, प्राइवेट बसों से करना पड़ा सफर
रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की तरफ से महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया, लेकिन शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने आज जहां मौसम सुहाना कर दिया वहीं, जलभराव ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी। सुबह के वक्त बारिश के कारण महिलाएं त्यौहार मनाने अपने भाईयों के पास नहीं जा सकी।