महसी: सिकंदरपुर से मारपीट के मामले में एक आरोपी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
हरदी थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर बाद मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि प्रेमी पुत्र राम सहारे निवासी सिकंदरपुर को उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दुबे, छोटेलाल, दरोगा प्रसाद, कांस्टेबल अश्वनी राज ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।