महसी: इमामगंज से नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपू सिंह पुत्र दंगली सिंह निवासी पथार काला को उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव, कांस्टेबल दयानंद सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।