महसी: पूरे गंगा प्रसाद में कोटा चयन में धांधली का आरोप, सीएम से शिकायत, हंगामे का वीडियो वायरल।
महसी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत पूरे गंगा प्रसाद में कोटे की दुकान चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव निवासी मंजू देवी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आइजीआरएस पोर्टल एवं स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे गए पत्र में मंजू देवी ने बताया है कि कोटा निरस्त हुआ था। जिसका मामला देवीपाटन मंडल में विचाराधीन है। बीडीओ ने नियम विरुद्ध चयन कर दिया है।