गढ़ी: मोर गांव के होटल हाईवे पर पुलिस ने किया बड़ा छापा, देह व्यापार के शक में 8 लोगों को गिरफ्तार, विदेशी शराब भी बरामद
Garhi, Banswara | May 16, 2026 बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित मोर गांव के होटल हाईवे पर पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अजूसार लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर घाटोल डिप्टी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में डीएसबी टीम ने होटल पर दबिश दी।