हल्दूचौड़ - लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे (पुत्र पूरन पांडे) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
#haldwani #haldwaniofficial #nainital