Public App Logo
मेरठ के मोदीपुरम के रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर खुशाली की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने देर रात उसके पति मयंक और ससुर सेवानिवृत्त दरोगा हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता जगदेव सिंह और भाई रजत ने पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मयंक, सास निर्मला, ससुर हरेंद्र सिंह, देवर निशांत और देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। परिजनों ने आरोप लगाया कि खुशाली के नाम पर करीब 12 लाख रुपये के 15 अलग-अलग लोन लिए गए थे। आरोप है कि मयंक लगातार लोन से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर खुशाली को बदनाम करने के लिए उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। #meerut #meerutnews - Korba News