प्रतापगढ़: कोहडौर के लौली गांव में सनकी प्रेमी ने पेट्रोल डालकर शिक्षिका को जिंदा जलाया, शिक्षिका की हुई मौत; प्रेमी भी झुलसा
कोहडौर के लौली गाँव मे गुरुवार सुबह 10 बजे दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मृतका नीलू यादव एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका थीं और उनकी शादी 2 मार्च को होनी थी। आरोपी विकास यादव ने नीलू को गेहूं के खेत में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा कर जिंदा जला दिया।