सहजनवा: हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में मायके से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता नाबालिग किशोरी, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। उरुवा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ पिछले 20 दिनों से मायके में रह रही थी। 16 मई की दोपहर वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर दी।