प्रतापगढ़: महोखरी गांव में तिलक समारोह के दौरान दबंगों का तांडव, कई लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ के महोखरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तिलक समारोह के दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं सहित कई रिश्तेदार घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।