नामकुम: टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Nov 9, 2026 टाटीसिलवे स्टेशन से 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा ट्रेन की जांच के दौरान तीन बैगों से गांजा बरामद किया गया और चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से बिहार लेकर जा रहे थे।