सागर नगर: दिव्यांग ने भाई-भाभी पर मारपीट करने व झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दिया आवेदन
देवरी तहसील ग्राम जैतपुर कोपरा निवासी दिव्यांग महिपाल सिंह ठाकुर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। जहां जनसुनवाई में एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें उसने अपने भाई कृपाल सिंह, भाभी और भतीजे पर जमीन, मकान पर जबरन कब्जा करने, मारपीट और झूठे केस में फसाने की धमकी देने की शिकायत की है। मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।