सागर नगर: जमीन कब्जे और मारपीट की शिकायत लेकर बेटा मां को गोद में उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा
दम्मू उर्फ दामोदर आदिवासी मंगलवार दोपहर 2 बजे बुजुर्ग मां श्यामबाई आदिवासी (75) को गोद में लेकर कलेक्टर कार्यालय आया। उसने कहा कि कुछ लोगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन पर जाओ तो मारपीट करते हैं। सोमवार को भी मारपीट की गई है। लेकिन न तो पुलिस सुनवाई कर रही है और न ही प्रशासन। दामोदर आदिवासी ने बताया कि गांव में 2.87 हेक्टेयर जमीन है।