सागर नगर: ग्राम पंचायत पड़वार के आदिवासी मुहल्ले के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में सड़क और बिजली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
बंडा तहसील की ग्राम पंचायत पड़वार से सरपंच इंद्रपाल लोधी ग्रामीणों के साथ मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आदिवासी मुहल्ला में सड़क निर्माण,विद्युत लाइन विस्तार की मांग मांग को लेकर ज्ञापन कलेक्टर के नाम जिला प्रशासन को सौपा है।ग्राम पड़वार से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर आदिवासी मोहल्ला में जहां 30 परिवार रहते हैं।