मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में कोटेदारों ने उठाई आवाज़, कम लाभांश, फीडबैक से शोषण और बकाया भुगतान की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कौशाम्बी जिले में कोटेदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। आल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कोटेदार मंगलवार को समय करीब 1 बजे मंझनपुर के डायट मैदान में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा है।