पाटी: पुलिस ने ग्राम गंधावल व पलवट में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, स्कूलों में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की जानकारी दी
Pati, Barwani | Aug 1, 2026 SP पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नियमित रूप से 'जनसंवाद' आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण व जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस टीम ने ग्राम गंधावल एवं ग्राम पलवट में 'जनसंवाद' कार्यक्रम में जागरुक किया गया।