गुनौर: सट्टा पर्ची काट रहे 1 व्यक्ति को सलेहा पुलिस ने गंज ग्राम से किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Gunnor, Panna | Mar 20, 2024 पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देश पर इन दिनों लगातार जिले की पुलिस अवैध कृत्य करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज सलेहा पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा पर्ची काटते समय गंज ग्राम से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और कुछ नगदी बरामद की गई है।