गुनौर: कलेक्टर ने अजयगढ़ क्षेत्र का किया भ्रमण, लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा
Gunnor, Panna | Mar 18, 2024 नवागत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने रविवार को अजयगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।