गुनौर: जिले में 29 मार्च से 15 मई तक होगा गेहूं उपार्जन, कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक
Gunnor, Panna | Mar 18, 2024 रबी विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत आगामी 29 मार्च से 15 मई तक जिले के 44 उपार्जन केन्द्रों पर पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर सुरेश कुमार ने शासन के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने तथा उपार्जन संबंधी अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर ने निर्देश दिए।