मधेपुरा: मधेपुरा में छठ महापर्व की सात्विक शुरुआत, श्रद्धालु देवी-देवताओं की पूजा में लगे
मधेपुरा में छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई, श्रद्धालु पूजा-अर्चना और व्रत में जुटे। शहर और ग्रामीण इलाके भक्ति व श्रद्धा से भर गये, बाजार पूजा सामग्री से गुलजार। घाटों पर सजावट और साफ-सफाई पूरी, शनिवार को खरना, फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत, रविवार अस्ताचलगामी और सोमवार उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व समाप्त होगा।