हाजीपुर सदर अस्पताल में बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे एक व्यक्ति को परिवार वालों ने घायल अवस्था में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति के परिवार वालों ने बताया बच्चा चोरी के झूठे आरोप में पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल चेहराकला निवासी रमिंदर कुमार राम बताया गया है।