जानकारी रविवार सुबह 8 बजे मिली शाहबाद कस्बे के अहिंसा सर्किल स्थित करण माली की दुकान पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया। सुबह आसपास के लोगों ने टूटा ताला देखा तो दुकानदार को सूचना दी। करण माली ने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।