अरनोद: मोवाई-चूपना के बीच कुएं में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आशंका है कि शव दो दिन पुराना है
कोटडी थाना क्षेत्र के मोवाई-चूपना के बीच एक कुएं में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्यामलाल डांगी पुत्र मांगीलाल डांगी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।