भोगांव: बिछवां पुलिस ने तिसौली मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के तिसौली मोड़ के पास एक युवक को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया। थाने लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रियांशु पुत्र विजीत सिंह उर्फ हीरालाल निवासी कस्बा बिछवां बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए आरोपी युवक को जेल भेजा है।