भोगांव: भोगांव के गांव रकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने कराया पीएम
गांव रकरी निवासी सपना पत्नी ऋषि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाइयों ने 112 पर काल कर हत्या की आशंका जताई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। दोनो पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है।