भोगांव: बेवर के ग्राम हुसैनपुर निवासी वृद्धा की झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर इलाज के बाद मौत, मृतका के पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर
गांव हुसैनपुर ने निवासी संजू पाल पुत्र लटूरी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार पूर्वाह्न वह अपनी मां सुशीला देवी को लेकर इलाज के लिए कस्बा आया था। जहां छिबरामऊ रोड स्थित बंगाली क्लिनिक निकट भरथना वाली चक्की के पास उसने अपनी मां का इलाज कराया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र की सूचना पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।