भोगांव: भोगांव बस स्टैंड के पास अमरनाथ यात्रा से लौटे शिवभक्तों ने अमरनाथ जी के विशाल भंडारे का किया आयोजन
कस्बा भोगांव से बीती 29 तारीख को दस सदस्यीय भक्तों का एक जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर गया था। जो कि बीती सात तारीख को वापस लौटकर आया है। अमरनाथ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर भोगांव बस स्टैंड के पास अमरनाथ यात्रा से लौटे शिवभक्तों ने अमरनाथ जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ।