भोगांव: बेवर में बंगाली डॉक्टर के इलाज से वृद्धा की मौत के बाद ACMO ने थाना पुलिस के साथ क्लिनिक को किया सील, मचा रहा हड़कंप
बीते रविवार को गांव हुसैनपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी लटूरीलाल पाल की छिबरामऊ रोड स्थित कलकत्ता क्लीनिक पर बंगाली डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा भी काटा था। घटना के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली और ACMO डॉ0 अजय कुमार द्वारा कलकत्ता क्लीनिक को सील कर दिया गया।