जयसिंहनगर: दरौडी में पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरौडी में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दरौडी निवासी फरयादी बृजेंद्र पाठक पुत्र ददनराम पाठक ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके साथ उसके ही गांव के मुकेश साहू पुत्र रामफल साहू निवासी दरौडी ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।