लखीसराय। जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार पर शनिवार दोपहर 12:15 पर प्रतिरोध मार्च के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।