फतेहाबाद: फतेहाबाद के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला पथवारी में खरंजा निर्माण होने पर स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि का किया सम्मान
खरंजा निर्माण पूरा होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि का सम्मान फतेहाबाद। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित मोहल्ला पथवारी में विजय वर्मा के मकान से सफीक खान के मकान तक बनाए गए खरंजा निर्माण कार्य के पूरा होने पर रविवार को स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या एवं सभासद प्रतिनिधि सचिन कर्दम उर्फ टीटू का सम्मान किया।