जमुई: डीएम और एसपी ने शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मियों के साथ सड़क पर किया फ्लैग मार्च, शांति का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे सुरक्षाबलों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में टाउन थाना परिसर से की गई। इस दौरान थाना चौक, बोधवन तालाब, निमारंग , ख़ैरा मोड़, महिसौड़ी चौक, कचहरी चौक सहित पूरे इलाके का भ्रमण किया गया।