सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा में मंडी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को बुधवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जिशान पुत्र इनाम, निवासी टोपिया सराय थाना मंडी के रूप में हुई है।