कोईलवर: भदवर से लूटकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बुलेट बाइक भी जब्त
चाँदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को भदवर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार एवं मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो भदवर गांव के निवासी हैं। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने बताया कि दोनों लूट कांड में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर बुधवार की सुबह11:00 जेल भेज दिया गया