कोईलवर: पचैना बाजार में अज्ञात व्यक्ति की मौत, मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस
कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचैना बाजार स्थित ब्रह्म बाबा के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक विक्षिप्त अवस्था में अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था, हालांकि उसकी पहचान और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।